विनय पंचाल पिटोल

भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्टाल लगाकर महासदास्यता अभियान चलाया गया | हाट बाजार के दिन चलाये गए सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा सदस्यता दिलवाई गयी | पिटोल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ ने बताया की सदस्यता अभियान के दौरान उन व्यक्तियों को सदस्यता दिलावाई गयी जो भाजपा की रीती निति व जन हितेषी योजनाओ से प्रभावित होने के साथ ही भाजपा की सदस्यता लेने के इच्छुक थे | साथ ही ऐसे भाजपा कार्यकर्ता जो सदस्यता अभियान की प्रक्रिया से अनभिज्ञ थे उन्हें भी इस अभियान द्वारा जोड़ा गया | इस महा सदस्यता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया , ओम शर्मा , बहादुर हटीला , जगदीश बड़दवाल , महेंद्र सिंह ठाकुर , विनोद पंचाल , अतुल चौहान , प्रतिक शाह , विक्रम नायक , अंकुर पांचाल सहित अन्य स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे |