Homeझाबुआकट्ठीवाड़ा02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अतिथि शिक्षको पर हुई लाठीचार्ज...

02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अतिथि शिक्षको पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में सोपा ज्ञापन झूटी FIR निरस्त एवं मांगे पूरी नही हुई तो होगा आमरण अनशन-सतीश चौहान

कट्ठीवाडा /सम्पत धाकड़

मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक का भविष्य सुरक्षित करने हेतु 2 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी ने अतिथि शिक्षक महापंचायत भोपाल में आयोजित करके अनेक घोषणा की थी उनकी घोषणा अनुसार कार्य अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर गुरुजियों की तर्ज पर विभागीय परीक्षा वार्षिक अनुबंध, सीधी भर्ती ,में 50% आरक्षण और बोनस अंक देखकर नियमित करने की घोषणा की थी किंतु एक वर्ष बाद भी आज दिनांक तक आदेश जारी नहीं हुए तत्पश्चात आदेश जारी करने हेतु सैकड़ो बार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन कर चुके हैं

उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर 10 सितंबर 2024 को भोपाल में हजारों की संख्या में एकन्त्रित होकर संवैधानिक रूप से अपनी बात रखने का प्रयास किया गया! इसके बाद 11 सितंबर 2024 को वल्लभ भवन मंत्रालय में शासन प्रशासन तथा अतिथि शिक्षक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई जिसमें कुछ तात्कालिक मांगों पर सहमति बनी थी उसके बाद भी आदेश जारी नहीं होने पर पुनः 20 दिन बाद दिनांक 02 अक्टूबर 2024 को प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक शांतिपूर्वक तरीके से वचन निभाने का आग्रह कर भोपाल के तुलसी नगर अंबेडकर पार्क सेकंड स्टॉप पर कर रहे थे

जहां पुलिस प्रशासन ने रात्रि लगभग 8:00 बजे स्ट्रीट लाइट बंद करके बिना किसी चेतावनी के बर्बरता पूर्ण व्यवहार के साथ गाली गलौज करते हुए अतिथी शिक्षक भाई बहनों पर लाठी चार्ज कर जमकर पिटाई की गई जिसमें कई दर्जन अतिथि शिक्षकों को गंभीर चोटे आए हैं तथा प्रदेश अध्यक्ष केसी पवार प्रदेश महासचिव संतोष कहार प्रदेश कार्यकारी बी एम खान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जोशी सहित अन्य 250 अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिका पर झूटी एफ आई आर( FIR) दर्ज की गई थी इन सभी पर हुई झूटी एफ आई आर(FIR) को निरस्त करने व अपनी मांगो को लेकर सैकड़ो की संख्या में रैली के माध्यम से कट्ठीवाडा अतिथि शिक्षक संघ ने नायाब तहसीलदार मैडम सविता राठी को सोपा ज्ञापन इस अवसर पर कट्ठीवाडा ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंग मेडा उपाध्यक्ष सतीश चौहान संकुल अध्यक्ष संजय चौहान ,हरसिंग तोमर ,नरेश किराड ,राजू बामनिया, हरसिंग बामनिया , अजय कनेश व अन्य अतिथि शिक्षक मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!