Homeधारराजगढ़बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभारंभ एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

राजगढ़– स्वच्छता अभियान एवम अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा का आयोजन 02 अक्तूबर से 11 अक्टूबर तक किया जायेगा।अभियान का शुभारंभ महिला एव बाल विकास विभाग अंतर्गत सेक्टर भवन वार्ड 03 पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्य्क्ष झग्गुड़ी बाई देवा,वार्ड 03 पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, वार्ड 04 पार्षद भगतसिंग सिंगार, विशेष अतिथि जनपद पंचायत अजय तोमर ,खंड स्तरीय योग प्रशिक्षक अश्विनी कुमार दीक्षित की गौरवमयी उपस्थित में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन सेक्टर सुपरवाइजर रीना कटारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल द्वारा बताई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया साथ ही बेटियों का पूजन भी किया गया।

अतिथियों द्वारा बालिका शिक्षा, व उन्हें आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने एवम उनकी इसमे भागीदारी को सुनिश्चित करने बालिका जन्म को उत्सव के रूप में मनाये जाने के संबंध में बालिकाओ को परामर्श दिया गया।अतिथि द्वारा इस उपलक्ष में पौधरोपण भी किया गया।कार्यक्रम में आ. वा.कार्यकर्ता, सहायका, किशोरी बालिका, बच्चे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!