Homeअलीराजपुरस्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर बाइक रैली को हरी झंडी...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर ने किया रवाना

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर जिले मे 17 सितम्‍बर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की थीम स्‍वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता रही। महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन अवसर पर कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रखर सिंह द्वारा जिले मे स्वच्छता के इस उत्सव का संदेश प्रसारित करने के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह रैली कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए टंकी मैदान पहुंची । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जीपी अग्रवाल , तहसीलदार श्री हर्षल बेहरानी , प्रभारी सहायक आयुक्त श्री संजय परवाल ,सहित जिला पंचायत एवं नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारीगण , विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!