कट्ठीवाडा/संपत धाकड़
ग्राम रोजगार सहायक संगठन मध्य प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार एवं संगठन के प्रदेश संयोजक राज नारायण सिंह के निर्देशन में अलीराजपुर जिले के अध्यक्ष जामसिंह चौहान के नेतृत्व में जिले के सभी रोजगार सहायक अपने क्षेत्र के सांसद व विधायक को मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे वही अलीराजपुर रोजगार सहायक मंत्री जिला अध्यक्ष जामसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दिनांक 28 /06/ 2023 को मध्य प्रदेश के सभी रोजगार सहायकों की महापंचायत बुलाई गई थी
जिसमें उनके द्वारा जल्द ही प्रदेश के समस्त रोजगार सहायकों को सहायक पंचायत सचिव बनाए जाने के साथ ही पंचायत सचिवों के समान सेवा निति सेवा शर्तें बनाकर समस्त सुविधाएं दिए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई है इसलिए हम सभी अलीराजपुर जिले के रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर आगामी 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच क्षेत्रीय सांसद व विधायक को ज्ञापन सोपा जाएगा
रोजगार सहायक की मुख्य मांगे
1) ग्राम रोजगार सहायक पद नाम चेंज कर सहायक पंचायत सचिव करने!
2) पंचायत सचिव की भांति सेवा शर्तें निर्धारित कर समस्त सुविधाओ का लाभ दिया जाए
3) सहायक सचिव पद पर जिला सवर्ग कर नियमित किया जाए
4) पंचायत सचिव भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाए!