सरदारपुर:- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की बैठक सरदारपुर की अनाज मंडी परिसर में 29 सितम्बर 2024 रविवार को संपन्न हुई। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सरदारपुर में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 27 अक्टूबर 2024 रविवार को जिला स्तरीय सम्मेलन करने के लिए सभी पदाधिकारी को अलग-अलग समितियां बनाकर दायित्व सौंपे गए। सरदारपुर विकासखण्ड की कार्यकारिणी का विस्तार किया सभी की सर्वसम्मति से सरदारपुर ब्लॉक अध्यक्ष के लिए पद मनीष चौबे माध्यमिक शिक्षक नियुक्त किया गया प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल एवं जिला अध्यक्ष ओपी राठौर की अनुशंसा व तहसील अध्यक्ष अनोखीलाल चौधरी की सहमति से की गई।

बैठक में तहसील सरदारपुर के अधिक से अधिक आजाद पंथी जिला संयोजक कालूराम मारू, जिला सहसंयोजक भोपालसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी भाबर, प्रदीप भदौरिया,बनसिंह भाबर,नवीन पाटीदार,जीवन पाटीदार,अशोक बैरागी शंकरलाल कौशल,प्रदीप भदोरिया, बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष बी.एल सूर्यवंशी कमल पाटीदार, विश्राम देवके,शांतिलाल पडियार, विनोद परमार,लोकेंद्र पंवार, शंकर कुमावत, रिशुसिह मुवेल,सूरज भाबर, जवाहर पाटीदार, प्रमोद बैरागी, रतनसिंह चूड़ावदिया, नरेंद्र धाकड़ लक्ष्मीनारायण पाटीदार आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।