रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————-
पेटलावद । रविवार को मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले कुल 104 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ। सभी तीर्थ यात्रियों का जत्था पेटलावद से बसों के माध्यम से रवाना हुआ, सभी यात्री दो बसों से मेघनगर पहुचे जंहा से ट्रेन के माध्यम यात्रा स्थान तक पहुचेंगे।
पेटलावद से तीर्थ यात्रियों की बसों को एसडीएम सुश्री तनुश्री मीणा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ राजेश कुमार दीक्षित, पंचायत इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।