Homeझाबुआछात्रावास अधीक्षकों की बैठक के उपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश.. सर्व सुविधा...

छात्रावास अधीक्षकों की बैठक के उपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश.. सर्व सुविधा युक्त हो अधीक्षक रहे मुख्यालय पर,

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

——————————-   

झाबुआ। जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ अंतर्गत संचालित समस्त छात्रावास व आश्रम शालाओ की जिला स्तरीय बैठक सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ द्वारा शासकीय कन्या उमावि. झाबुआ में आयोजित की गई। बैठक में सहायक आयुक्त दवारा निर्देश दिए गए की सभी अधीक्षक अनिवार्य रूप से मुख्यालय पर निवास कर विभाग द्वारा प्रदाय सुविधाओ का शत प्रतिशत लाभ पात्र छात्र छात्राओं को देवे। साथ ही विशेष महत्व छात्रों के स्वास्थ्य, मानसिक विकास पर देवे। नियमित छात्रों से चर्चा करके उनके मनोभाव को जाने | छात्रावास संचालन हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए ।

*ये करे उपाय..* वर्षाकाल पूर्व व् बाद में संस्था व परिसर की सफाई तथा मच्छर जनित रोगों से रोकथाम के उपाय कचरे व् शेष भोजन निपटान हेतु पर्याप्त व्यवस्था छात्रों के लिए पर्याप्त बिस्तर सामग्री, खेलकूद सामग्री, पलंग, प्राथमिक उपचार पेटी आर.ओ., वाटर कूलर, गीजर, टी.वि., cctv डाइनिंग टेबल व् अन्य सामग्री उपलब्ध हो समस्त अभिलेखों का नियमति संधारण करे अपलेखन की कार्यवाही पूर्ण करे प्रतिमाह स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जावे। सिकिल सेल स्क्रीनिंग टेस्ट करवाए जावे इसके साथ ही सहायक आयुक्त द्वारा जिले की समस्त संस्थाओ में नवाचार में विशेष रुचि लेकर प्रत्येक संस्था में 1-1 पुस्तकालय / अध्ययन कक्ष जल्दी स्थापित किये जाने पर जोर दिया गया ।

छात्रों के लिए 1 लैंडलाइन फोन संस्था में लगवाया जावे ताकि छात्र अपने परिजनों से दूरभाष पर विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार माह में कम से कम 1 वार चर्चा कर सके ।

सभी संस्थाओ में झाबुआ जिले की विख्यात पिथोरा पेंटिंग अंकित की जावे छात्रों के कक्षों, शौचालय आदि स्थानों पर परदे पैर पोंछ, डस्टबीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो ।बैठक में सभी विकास खंडो के खण्ड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!