Homeधाररिंगनोदजनजाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ ई रमेश कुमार पहुंचे रिंगनोद...

जनजाति कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ ई रमेश कुमार पहुंचे रिंगनोद सीनियर बालक छात्रावास का किया निरीक्षण

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास में बुधवार को सुबह करंट लगने से 2 छात्रों की हुई मृत्यु के मामले में प्रशासन द्वारा कल ही कार्यवाही करते हुए होस्टल अधीक्षक व सहायक आयुक्त को निलंबित किया था। वही आज गुरुवार को जनजातिय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार रिंगनोद पहुंचे। यहां उन्होंने जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।

उन्होंने घटनास्थल को देखा तथा अधिकारियों से पूरा घटनाक्रम समझा। प्रमुख सचिव ई रमेश कुमार ने छात्रावास में मौजूद छात्रों से भी चर्चा। इस दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, एसडीएम मेघा पँवार, एसडीओपी आशुतोष पटेल सहित आला अधिकारी मौजूद रहे।

 वही प्रमुख सचिव डॉ. ई रमेश कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि छात्रावास का निरीक्षण किया है। जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है, किन कारणों से क्या हुआ और कैसे हुआ। अभी यह बताना उचित नहीं होगा। जब तक जांच पूरी ना हो। मुख्यमंत्री जी व मंत्री जी ने इसे बहुत गंभीरता से लेते हुए जो भी घटना हुई है उसके खिलाफ जो जिम्मेदार अधिकारी है उन्हें निलंबित किया है।

कलेक्टर टीम गठित कर इसकी जांच करवा रहे है। जैसे ही मुद्दे सामने आएंगे और कोई दोषी मिलेगा तो उस पर निश्चित कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि हमे छात्रों से चर्चा कर उन्हें प्रेरणा दी है कि पढ़ाई में अच्छे से ध्यान देवे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!