Homeधाररिंगनोदसात दिवसीय भागवत महापुराण का समापन हुआ श्रीमद्...

सात दिवसीय भागवत महापुराण का समापन हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण की भव्य शोभायात्रा निकली

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) नगर रिंगनोद के तीन मंदिरों में आज 18 सितंबर बुधवार सात दिवसीय श्रीमद् भागवत का संगीतमय समापन हुआ । समापन होने के उपरांत श्रीमद् भागवत महापुराण कि भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए निकला सभी धार्मिक सामाजिक संस्था द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया शिव शक्ति अंबिका चौक पर समापन हुआ इसके पूर्व समाजजनों ने मंदिरों एवं व्यास गादी को सुंदर ढंग से सजाया। यहां चार समाज श्री राम बड़ा मंदिर मे हेमंत भारद्वाज माताजी मंदिर राजगढ़, राजपूत समाज सरकारी श्री राम मंदिर में विनायक शर्मा धुलेट एवं सुथार समाज चारभुजा विश्वकर्मा मंदिर में कमलेश नागर नानपुर द्वारा भगवत गीता का पाठन किया ।

कथा चार समाज श्री राम बड़ा मंदिर में कथा वाचक हेमंत भारद्वाज ने कथा के दौरान उपस्थित जन समुदाय को बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण ही कलयुग में व्यक्ति के विकास का एकमात्र मार्ग है, जो जीवन में जीने की कला सिखाता है, भागवत पुराण एक ऐसी कथा है जिसे सुनने मात्र से कल्याण ही नहीं आत्मा को शांति मिलती है। अतः प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 7 दिनों भागवत महापुराण का निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं ने इसका श्रवण किया निस्वार्थ भाव से इसका वही समापन के दिन भागवत पुराण की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली गई जिसमे अंजली इवेंट्स के माध्यम से राजस्थान के कलाकार चलित घुमर, राजेस्थानी नृत्य और अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई वही मंचीय प्रस्तुति शिव शक्ति अंबिका चौक पर हुई उसके बाद महाआरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!