शाहिद जैनब
खवासा चौकी के अंर्तगत आने वाले मादल्दा ग्राम में खवासा पुलिस पर हमला कर दिया जिसमे 7 पुलिस जवान ज़ख्मी हुए है, जिनका प्राथमिक उपचार खवासा शासकीय उप स्वस्थ केंद्र पर किया गया। जहा से एक पुलिस जवान को थांदला रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मदल्दा गांव से 100 डायल पर मकान पर हमले और बंधक बनाने की सूचना मिली, जिसके बाद खवासा पुलिस मदलदा पहुंची, जहा आरोपियों ने पुलीस पर हमला कर दिया, फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचाना कर रही हैं, पहचान के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी, पुलिस की तरफ़ से आधिकारिक बयान जारी नही किया गया है।