कट्ठीवाडा/संपत धाकड़
कट्ठीवाडा में ईद -ए-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मिलाया गया साथ ही जुलूस निकाला गया जुलूस का आगाज हुसैनी चोक से प्रारंभ होते हुए हवेलीखेड़ा,कवछा,वनविभाग से होते हुए हुसैनी चोक पर समापन हुआ जुलूस में बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग शामिल होकर अमन शांति भाईचारे का संदेश देकर ईद का त्योहार मनाया गया ।

वही सामाजिक कार्यकर्ता पारसिह बारिया ,सरपंच प्रतिनिधि वरसिंह बारिया ,हवेलीखेड़ा सरपंच पति नरु किराड़ जुलूस में शामिल होकर सभी लोगो से इस्तकबाल किया !इस अवसर पर मुस्लिम समाज के धर्म गुरु सय्यद अल्ताफ बाबासाहब ,सय्यद अदनान बाबासाहब,हाफिज सद्दाम हुसेन एवं अन्य सभी मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा