अक्षय चौहान खवासा
खवासा में तेजा दशमी पर एक दिन पहले तेजाजी मन्दिर पर जागरण का आयोजन किया गया था एवं सुबह खवासा जाट परिवार के मुख्य अंशधारी हीरालाल जाट के यहां सुबह छतरी की पूजन अर्चना कर बेंड बाजो के साथ नगर में जुलूस निकाला गया जो की नगर के मुख्य मार्ग होते हुए तेजाजी मन्दिर पहुचा।वहां आरती के बाद मुख्य अंशधारी हीरालाल जाट एवं नंदलाल भालोड द्वारा दिनभर तांती तोड़ी गयी,

बताते है कि सांप के काटने पर तांती बांधते है जिससे सांप का जहर शरीर में नही फैलता है और वह तांती तेजा दशमी पर काटी जाती है।

शाम को आरती के बाद प्रशादी का वितरण किया गया। तेजा दशमी पर खवासा में मेला जैसा माहौल देखने को मिला,तरह तरह की दुकानें सजी थी,एवं क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुच कर तेजाजी के दर्शन का लाभ लिया एवं मेले में ख़रीददारी भी की,चौकी प्रभारी हीरालाल मालिवाड के साथ पूलिस प्रशासन भी दिन भर मुस्तेद रहा।।
