बलराज राठौर
कल्याणपुरा- आस्था और विश्वास के प्रतीक धूम धाम से मनाई गई तेजा दशमी।

भद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन लोक देवता तेजाजी महाराज का बलिदान दिवस तेजा दशमी कल्याणपुरा नगर मे धूम धाम से मनाई गई।

जहाँ तेजा जी महाराज के भक्त हाथों मे झंडे ( निशान ) व छतरी लेकर हजारों की संख्या मे नाचते गाते अम्बिका चौक स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर पहुँचे। जहाँ नगर मे बेंड बाजो के साथ नाचते गाते लोक देवता तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा मंदिर प्रांगन से शुरू होकर नगर के मुख्यमार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पर पहुंची शोभायात्रा मे हजारों की संख्या मे तेजाजी महाराज के भक्त सम्मिलित हुए जहाँ तेजाजी महाराज की महाआरती के पश्चात् ताती तोड़ने का कार्यक्रम किया गया।….. इस दिन गांव गांव तेजाजी महाराज के मंदिर पर मेला लगता है।

मान्यता……..
मान्यता है की तेजाजी महाराज का पूजन करने से सर्पदंश का भय नही लगता, ऐसा कहा जाता है की कितना भी जहरीला सांप अगर काट ले तो तेजाजी महाराज की नाम से ताती बाँधी जाए तो वह जहर उतर जाता है यह चमत्कार आज भी जीवित है,जिसके लिए ग्रामीण इलाकों के तेजाजी के भक्त की संख्या बहुत अधिक मात्र मे है।