सरदारपुर:- आज दिनांक 6 सितंबर को सुरक्षा की दृष्टि से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर मेघा पवार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना एवं तहसीलदार सरदारपुर मुकेश बामनिया द्वारा स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान सभी महिला स्टाफ जिसमें महिला डाक्टर, लेबर रूम स्टाफ, महिला सफाई कर्मी की सुरक्षा उनकी नाइट शिफ्ट, स्वास्थ्य केंद्र के सभी प्रवेश द्वार पर फोकस कैमरे, सुरक्षा गार्डों का नोटिस बोर्ड पर नाम एवं मोबाइल नंबर डिस्प्ले करना आदि के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।