
बालुसिंह बारिया
सरदारपुर आगामी त्यौहारो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय राजस्व पर एसडीएम मेघा पंवार एंव एसडीओपी आशुतोष पटेल ने शांति समिती की बैठक लेकर त्यौहारो को शांतिपुर्ण तरीके से सौहार्द पुर्वक वातावरण मे मनाने की अपील कर सार्वजनिक गणेश उत्सव समिती के आयोजको से कहा की वै पांडाल वाटर प्रुफ लगावे तथा रात्रि मे सुरक्षा की दृष्टि से एक व्यक्ति पांडाल मे रहे। वही आयोजन के दौरान डीजे व भड़काऊ गाने पुर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसका उपयोग करने पर उसके आयोजको के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चीत की जायेगी। वही गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन इधर-उधर न कर प्रतिमा विसर्जन के लिये बनाये जाने वाले कुंडो मे ही किया जाये। चल समारोह निकालने के लिये पहले विधिवत अनुमति ले व समारोह अपने निर्धारित समय मे ही पुर्ण करे। साथ ही चल समारोह मे शराबी व्यक्ति एंव बच्चो को नही ले जाये। अधिकारीयो ने यह भी बताया की सोेशल मिडीया पर किसी भी प्रकार की अफवाहे ना फैलायो तथा आयोजनो के दौरान भडकाउ गीत न बजाये।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की संपुर्ण तहसील क्षैत्र मे आगामी त्यौहारो को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सभी लोगो से शांतिपुर्ण एंव सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई है। व बारिश का समय है नदी नाले उफान पर है ऐसे विसर्जन के दौरान बच्चो को नदी तालाबो पर न भेजे बल्कि प्रतिमा विसर्जन के लिये बनाये गये कुंडों मे ही प्रतिमा का विसर्जन करे।
इस दौरान एसडीएम मेघा पंवार , एसडीओपी आशुतोष पटेल , सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना , थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित की उपस्तिथि में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।