Homeझाबुआखवासासड़क दुर्घटना में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

वॉइस 🎙️ऑफ झाबुआ  

===============

दीपक चौहान भामल

गत रात्रि भामल बेडावा मार्ग पर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग खवासा से भामल की ओर जा रहे थे पर उनहै क्या पता था कि आगे चलकर काल उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा है और भामल से 3 किलोमीटर की दूरी पर जंगल में उनकी मोटरसायकल किसी पेड़ से जा टकराई जिससे घटनास्थल पर ही दो की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया मृतको की पहचान गुड्डू पिता सेवु भूरिया ओर दूसरा देवू भूरिया निवासी मादलदा वही गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की पहचान दिलीप पिता बाबू भूरिया निवासी ईटानखेड़ा के रूप में की गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल की मेंनट्यूब के परख्च्चे उड़ गए और टायर घटनास्थल से दूर तक चला गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका भी जताई है क्योंकि दुर्घटना के बाद तीनों लोगो को पास पास में ही पाया गया है और वही घटनास्थल के पास ही बीड़ी सिगरेट के पैकेट ओर खाली शराब की बोतल भी पाई गई जिससे स्थानीय लोग इसे दुर्घटना मानने से असंतुष्ट है पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है वही दूसरी तरफ पुलिस को भी ये मंजर स्तब्ध कर रहा है कि दुर्घटना के दौरान तीनो व्यक्ति पास पास में कैसे आगये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!