Homeधारभारी वर्षा के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सावधानियां...

भारी वर्षा के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह 

बालुसिंह बारिया

धार– कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भारी वर्षा के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। कहा है कि भारी वर्षा के दौरान रपटों, पुलों एवं सड़कों पर पानी होने की स्थिति में उन्हें पार न करें। भारी वर्षा के दौरान जर्जर भवनों, कच्चें मकानों और झोपड़ियों में शरण न लें और जर्जर दीवारों के पास खड़े न हो। भारी वर्षा के दौरान नदी, नालों, तालाबों एवं जल भराव वाले स्थानों के आस-पास न जाए और न ही बच्चों को जाने दें। बाढ़ के पानी में न जाए एवं करंट से बचने के लिए बिजली के खंभों, ट्रॉसफार्मरों और खुले एवं झूलते हुए तारों से दूरी बनाकर रखें। आपातकालीन सम्पर्क के लिए मोबाईल फोन हमेशा चार्ज रखें, एसएमएस का प्रयोग करें। मोबाईल, रेडियो, टीवी समाचार पत्र के माध्यम से मौसम की जानकारी रखें। वर्षा के दौरान अगर आसमान में बिजली कड़के या आकाशीय बिजली गिरने की संभावना दिखे उस समय तत्काल पक्के घरों या सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पेड़ों के नीचे एवं कच्चे मकानों में शरण न लें और ध्यान रखें आकाशीय बिजली के समय खुले में कोई स्थान आपके लिए सुरक्षित नहीं है। बरसात के समय सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए अपने घरों के आस-पास सफाई रखें एवं रात के समय जमीन पर सोने से बचें। खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल अस्पताल लें जाएं और एम्बुलेंस के टोल फ्री नम्बर 108 पर कॉल करें। बरसात के दौरान नालों, झरनों, तालाबों एवं ऐसे पर्यटन स्थल जहां जल के स्त्रोत है वहां सेल्फी एवं रील इत्यादि से बचें, ऐसे स्थानों पर लापरवाही के कारण गंभीर घटना हो सकती है। भारी वर्षा या अतिवृष्टि के दौरान अगर आप किसी आपातग्रस्त क्षेत्र में फंसे है तो आप तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07292-359735 अथवा 07292-181 पर जानकारी दे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!