Homeधाररिंगनोदप्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रिंगनोद के राजा गणेश का पर्व...

प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रिंगनोद के राजा गणेश का पर्व हर्ष उल्लास के साथ पर मनाया जाएगा

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम रिंगनोद में हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य रूप से गणेश उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा बनाने हेतु रात्रि में हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद रहे। बैठक में हिन्‍दु उत्‍सव समिति के संयोजक ईश्‍वर मिस्‍त्री, सहसंयोजक गौरिशकर पाटीदार एंव गणेश उत्‍सव समिति के संयोजक डा विनोद पटेल की उपस्थिति में आयोजन की रूपरेखा बनाकर विभिन्न टोलियों का निर्माण कर व्यवस्था सौपी गई।

10 दिवसीय आयोजन में समरसता की दिखेगी झलक एंव लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्री जन्म शताब्दी वर्ष पर होगा मातृशक्ति सम्मेलन सम्‍मेलन का अयोजन

ग्राम रिंगनोद का गणेश उत्सव संपूर्ण धार जिले में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुका है। 10 दिवसीय आयोजन में समरसता की झलक दिखाई देती है। हिंदू उत्सव समिति के संयोजक ने बताया कि 7 से 17 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। 7 सितंबर को गणेश स्थापना होगी तथा 12 सितंबर को समरसता महायज्ञ होगा। वही 14 सितंबर को ढोल ग्यारस के अवसर पर भगवान के झूलों का पूजन कर अखाड़ों का सम्मान किया जाएगा।

आयोजन के तहत 21 परिवारों सहित श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे रिंगनोद के राजा गणेश की महाआरती की जाएगी। जिसमें सभी मोहलो से शोभा यात्रा के रूप में समाज के महिला एंव पुरूष आरती में आवेगें इसलिए सभी मोहल्ले के प्रभारी बनाये गये है। सम्पूर्ण धार्मिक आयोजन पं. विष्णुदत्त जोशी एवं यज्ञाचार्य पं. गिरिराज व्यास के सानिध्य में संपन्न होंगे।

15 को होगी भारत माता की आरती

रिंगनोद में गणेश उत्सव के तहत प्रतिवर्ष होने वाली ऐतिहासिक भारत माता की आरती 15 सितंबर को होगी। हिन्दू उत्सव समिति के ईश्‍वर मिस्‍त्री ने बताया कि आयोजन के तहत भव्य भारत माता की आरती 15 सितंबर को होगी। इसी दिन रिंगनोद के ‘ग्राम गौरव’ का सम्मान के साथ राष्‍ट्रीयता एंव धार्मिकता से ओतप्रोत सांस्‍कृतिक कार्यक्रम होगें। भारत माता की आरती के आयोजन में क्षेत्र भर से लोग शामिल होंगे। आयोजन के तहत 17 सितंबर को रिंगनोद के राजा गणेश को 56 भोग तथा 5100 लड्डूओं का भोग लगाकर महाआरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!