वॉइस ऑफ झाबुआ बृजेश खंडेलवाल
आम्बूआ:- बाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अखाड़ा संकुल के प्राथमिक विद्यालय खाड़ा फलिया झिरपनिया प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ आंबुआ निवासी गायत्री राठौड़ प्राथमिक शिक्षक के रूप में विगत 18 वर्षों से अधिक समय से शिक्षा के प्रति अपनी सेवाएं दे रही है! मगर शनिवार शाम को अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके साथ लूटपाट की गई जिसमें सोने का मंगलसूत्र कान के सोने के टॉप्स चांदी की बिछुड़ी एवं ₹2000 नगद छीन कर ले गए! जिसकी सूचना पीड़िता द्वारा बाग पुलिस थाने पर जाकर लिखित में दी गई! रविवार को दोपहर बाग थाना क्षेत्र से महिला एसआई अपने स्टाफ के साथ आम्बूआ स्थित पीड़िता गायत्री राठौड़ के घर पहुंची! और घटना की जानकारी लेते हुए एफआईआर दर्ज की! पीड़िता इतनी डरी हुई है कि वह रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने पर भी जाने मैं उसे डर महसूस हो रहा है!
कहीं उक्त लुटेरे उसके साथ कोई बड़ी वारदात ना कर दे! हमारे संवाददाता ने पीड़िता शिक्षिका से बात की वह बहुत ही डरी हुई दिखाई दे रही थी ! उक्त लूट की घटना से भयभीत है!