वॉइस ऑफ झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट
आम्बूआ :- विगत 18 साल से अधिक समय से विकासखंड बाग के अखाड़ा संकुल के ग्राम झिरपनिया में प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है ,विगत 18 वर्षों से आम्बूआ से नियमित आना-जाना करती है! शिक्षिका गायत्री राठौड़ के साथ अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट करते हुए ₹2000 नगदी एवं कान के सोने के टॉप्स छीन कर ले गए। रोजाना की तरह प्राथमिक विद्यालय झिरपनिया से ढाई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल से झिरपनिया फाटे पर आ रही थी

आधा किलोमीटर पहले अज्ञात बदमाश जो झाड़ियां में छुपे थे आए और लूटपाट प्रारंभ कर दी । तत्काल शिक्षिका ने अपनी सूझबूझ से 100 डायल को सूचना दी ,जब तक वहां सो नंबर आती लुटेरे लूट कर फरार हो गए। पीड़ित शिक्षिका ने बताया घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद नायक के निर्देश पर पीड़ित शिक्षिका ने ब्लॉक अकादमी समन्वयक धर्मेंद्र ठाकुर के साथ पुलिस थाना बैग में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस घटना से पीड़ित शिक्षिका बहुत डरी लग रही है!
उनका कहना है कि उसे क्षेत्र में अब नौकरी करना बहुत कठिन काम हो गया है कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है।