अक्षय चौहान,खवासा
खवासा:– हिंदू जागरण मंच खवासा खंड द्वारा अखंड भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। यह संकल्प यात्रा मशाल रैली के रूप में स्थानीय तेजाजी मंदिर से रात्रि 8 बजे नगर के मुख्य मार्गो हनुमान मंदिर से होती हुई नीम चौक, राम मंदिर, पाटीदार मोह्हला, गणेश मंदिर से वापस हनुमान मंदिर पहुंची ।

डीजे के साथ निकाली गई यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता पैदल हाथ मे मशाल लेकर चल रहे थे। जो भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ ही देश की एकता अखंडता से जुड़े नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य नेपाल सिंह डोडिया,जिला संयोजक झाबुआ कमलेश वर्मा, जिला सह संयोजक प्रकाश जी प्रजापति,खंड सह संयोजक भानुप्रताप सिंह गेहलोत,गौरव प्रताप सिंह चुण्डावत ,अनिरुद्ध जाट,दीपक पाटीदार,चिराग पाटीदार,सुरज मालवीय,मनीष सेन,रुपेश लोहार के साथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।