HomeUncategorizedम.प्र.युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक भोपाल में संपन्न

म.प्र.युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक भोपाल में संपन्न


रितुराज

 

 

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों,जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की आज विस्तारित बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,शिवाजीनगर,भोपाल में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि वह स्वयं संसद में युवा कांग्रेस के माध्यम से ही पहुँचे थे। आपने कहा कि 1980 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी की वापिसी के लिए स्व.इंदिरा गांधी ने युवा कांग्रेस की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण माना था। अपने कहा कि जहॉ युवा कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस भी मजबूत है। आपने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान अपने विकास की नीति और नियत को प्रदर्शित किया था। 2023 का चुनाव म.प्र.के युवाओं के भविष्य का चुनाव है,अब युवा कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर लड़ाई लड़ते हुए संगठन का विस्तार करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि मध्यप्रदेश में एक बूथ-पाँच यूथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चार मूलमंत्र हैं सबसे महत्वपूर्ण यह है कि देश की आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ पर कम से कम एक महिला को जोड़ा जाए एवं डिजिटल क्रांति के दौर में कम से कम एक युवा बूथ पर डिजिटल युवा के रूप में कार्य करे, इसके साथ ही बूथ पर 35 वर्ष के आयु से कम लोगों को भी जोड़ा जाए व जोड़े गए युवाओं के कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.  ने कहा कि युवाओं को संगठन का अनुशासन सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए एवं आने वाले समय में कांग्रेस की तीसरी और चौथी पीड़ी का नेतृत्व युवा कांग्रेस में वर्तमान में कार्य कर रहे साथियों के हाथों में होगा। इसलिए आवश्यक है कि वह संगठन निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक बूथ-पाँच यूथ जैसे कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन विस्तार की अपनी क्षमताओं को और बढ़ाएं, ताकि भविष्य की चुनावी राजनीति के लिए उनके पास एक मजबूत जनाधार हो। संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए 2023 के चुनाव में टिकिट के लिए पेरोकारी करेंगे।
आज की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने कहा कि जिन लोगों ने सौंपे गए संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है, उनको संगठन द्वारा और जवाबदारी दी जाएगी। और जो लोग ऐसा करने में विफल रहे हैं, उनके स्थान पर दूसरे लोगों को अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कहा कि वह जेल से लेकर रेल तक युवाओं की लड़ाई लड़ेगे एवं अप्रैल माह में प्रदेश, जिला एवं विधानसभाओं में व्यापम 2.0 के विरूद्व व्यापक आन्दोलन करेगे।
आज की बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी सुश्री इशिता सेढ़ा जी, शेषनारायण ओझा , राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शनसिंह यादव, सुश्री एकता ठाकुर, छत्तीसगढ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कोको पाढ़ी, गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथसिंह बघेला, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा, आनंद जाट, जयेश गुरनानी भी मुख्य रूप से बैैठक में मौजूद थे उक्त जानकारी अलीराजपुर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने दी उनके साथ धमसिंह चौहान जितेंद्र देवडा निलेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!