Homeअलीराजपुरसदस्यता अभियान पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी,अभियान को सफल बनाने में जूट...

सदस्यता अभियान पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी,अभियान को सफल बनाने में जूट जाए कार्यकर्ता-मंत्री नागरसिंह चौहान, ८८००००२०२४ में मिस्डकॉल कर बन सकेंगे भाजपा के सदस्य, 1 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी बनेंगे पहले सदस्य

मनीष अरोडा 

आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन अभियान के महापर्व को चलाया जा रहा है जिसके तहत हम सभी कार्यकर्ताओं की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि हम अपने नगरीय क्षेत्र, वार्ड से लेकर ूबूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर नवीन लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएं ताकि बूथ से लेकर मंडल स्तर तक एवं मंडल से लेकर जिला स्तर तक संगठन के नवीन सदस्य के माध्यम से एक सशक्त संगठन की रचना की जा सके। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करते हुए जो भी जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओं को दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ हम सभी को करना है क्योंकि हम सभी पार्टी के चिन्हित और दायित्वान कार्यकर्ता है। यह बात मप्र शासन के केबीनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिला प्रभारी शैलेष दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, विशाल रावत, जिला महामंत्री नरीग मोरी मंचासीन थे। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। केबीनेट मंत्री चौहान ने कहा कि ८८००००२०२४ में मिस्डकॉल कर भाजपा की सदस्यता हम सभी को लेना भी है और दिलाना भी है।

1 सितंबर से प्रारंभ होगा संगठन महापर्व बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कहा कि 1 सितंबर से सदस्यता दिलाने का कार्य प्रारंभ होगा। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाई जाएगी। उसके बाद यह अभियान पूरे देश में प्रारंभ किया जाएगा। जयदीप पटेल ने कहा कि पूर्व की सदस्यता पार्टी संगठन द्वारा भंग कर दी गई है इसलिए चाहे कितना ही पूराना कार्यकर्ता क्यों ना हो उसे नए सिरे से सदस्यता ग्रहण करनी होगी। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी शैलेष दूबे ने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा हमसे सदस्यता अभियान की जानकारी पूछी जाएगी और हमारे द्वारा जिला टोली से लेकर मंडल टोली तक सदस्यता अभियान के कार्य की देख रेख की जाएगी। इसलिए कोई भी सदस्य सदस्यता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सुस्त रवैया ना अपनाएं। स्वागत उदबोधन देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा हाल ही के लोकसभा के चुनाव में आलीराजपुर और जोबट विधानसभा में प्राप्त हुए मतो के ७५ प्रतिशत मतो को सदस्यता दिलाने की बात कहीं गई है और इसी पर हम सबको काम करना है। कार्यशाला के दौरान सदस्यता अभियान को लेकर हिरालाल शर्मा, मांगीलाल चौहान, संजय गुप्ता और नरीग मोरी को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा मंडल की समस्त 12 मंडलो की बैठक आगामी 25,26 और 27 अगस्त को तय कर दी गई है। कार्यशाला का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!