Homeअलीराजपुरपेसा नियम नो अधिकार जड़ि ग्यो जंगल जल जमीन नो राज जड़ि...

पेसा नियम नो अधिकार जड़ि ग्यो जंगल जल जमीन नो राज जड़ि ग्यो झीरण ग्राम सभा मे पैसा एक्ट के तहत बैठक हूई आयोजित 

आलीराजपुर÷ आजाद नगर जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम पंचायत झीरण छाछटा में आज दिनांक 24/08/2024 को पेसा ग्राम सभा का आयोजन श्री आदम देवड़ा की अध्यक्षता मे किया गया। जिसमें मोबिलाईजर वेरसिंह मावी के माध्यम से पेसा अधिनियम में मिले समस्त अधिकार व प्रावधान का क्रियान्वयन करना व उसका लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कि गांव में अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उत्थान का सम्पूर्ण अधिकार मिले को विस्‍तारपूर्वक समझाया। साथ ही नवीन ग्राम सभा की सम्पूर्ण प्रकिया को बताया गया, और ग्राम सभा को शसक्त बनाने की योजना बनाई गई। जल, जंगल, जमीन, (जन व जानवर) के अधिकारों को बताया। जिसमें युवा ग्रामीण जनो ने पेसा नियम सम्बन्धित अनेक सवाल जवाब के माध्यम से समझा। गांव का सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक रूप से किस प्रकार सशक्त ग्राम सभा के माध्यम से विकास किया जाए। ग्राम सभा के दौरान ग्राम सभा अध्यक्ष का चयन गांव के निवासी श्री कमलेश मावी पिता धन्ना को सर्व सहमति से एक स्वर में चुन लिया गया व साथ ही इस फलिया की ग्राम सभा के लिए ग्राम सभा का कार्यालय तय किया गया साथी ग्राम सभा का स्वयं लेटर हेड होगा! ग्राम सभा का स्वयं का खाता होगा! इसी प्रकार ग्राम सभा का गठन किया गया ग्राम सभा को शसक्त बनाने की योजना बनाई गई व जिम्मेदारिया तय की गई -जल, जंगल, जमीन, (जन व जानवर) के अधिकारों को बताया और ग्राम सभा के कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की गई।

1. परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी ग्रामसभा की होगी।

2. गांव में एक शांति एवं विवाद निवारण समिति होगी जो परंपरागत पद्धति से गांव के छोटे-मोटे विवादों का निराकरण कराएगी और ग्राम में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी जाएगी। 3. ग्रामसभा वनोपजों जैसे करंज, महुआ, लाख, गोंद, हर्रा, बहेरा, आंवला, महुआ व औषधीय पौधे आदि का संग्रहण, विपणन, मूल्य निर्धारण और विक्रय कर मूल्य नियंत्रण का अधिकार ग्रामसभा के हाथ में होगा।

4. ग्राम सभा तालाब-जलाशय में मछली पालन और सिंघाड़ा उत्पादन आदि गतिविधियां कर सकती है। इससे होने वाली आमदनी ग्रामसभा के पास जाएगी तथा बाजार का प्रबंधन भी ग्राम सभा करेगी।

5. मातृ सहयोगिनी समिति के माध्यम से आंगनवाड़ी,स्कूल की निगरानी रखी जायेगी व बालक-बालिकाओं के पोषण का ध्यान रखा जायेगा।

6. ग्राम सभा द्वारा आदिवासी समुदायों की संस्कृति, रूढ़ीवादी परम्परा और मान्यताओं का संरक्षण व संवर्धन करना।

7. छोटे पैमाने के वन उत्पादों के अधिकार का संरक्षण।

8. स्थानीय मुद्दों का पारम्परिक ग्राम सभा के माध्यम से समाधान करना।

9. भूमि के हस्तांतरण को रोकना,ग्रामीण बाजारों का प्रबंधन व नियंत्रण करना।

10. अनुसूचित जनजातियों के अन्य कानूनी अधिकारों से संबंधित मुद्दे का संरक्षण करना।

11. पंचायत की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को उनके क्रियान्वयन में सहयोग देना।

12. विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के लिए लाभार्थियों की पहचान करना।

13. गांव के समाज के सभी पहलुओं के बीच सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा देना।

14. ग्राम पंचायत द्वारा विचार किए जाने वाले किसी भी मुद्दे को ध्यान में रखना।

15. शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु ग्राम सभा के द्वारा हितग्राही का चयन करना।

16. गाँव की धरोहर, खनिज सम्पदा का संरक्षण करना।

17. गाँव के विकास हेतु ग्राम सभा द्वारा सभी ग्रामवासी के हितो का ध्यान रखकर उसका ठीक से क्रियान्वयन करना आदि। बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।। ग्राम सभा के दौरा, सचिव सकलसिंह जमरा आंगनवाडी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मना मावी मुकाम गूथरिया राकेश कनेश जागरुक युवा ग्रामीणजन एवं माता बहने उपस्थित रहे। उक्त ग्राम सभा की सम्पूर्ण जानकारी पेसा मोबिलाइजर वेरसिंह मेड़ा ने दी। हमारे प्रतिनिधि को पेसा के कार्यों को लेकर विकासखंड समन्वयक जितेंद्र सिंह जमरा ने बताया हमारा लक्ष्य 34 पंचायत के 50 गांव 367 फलियों मे छोटे छोटे फलियों की नवीन ग्राम सभा गठन का कार्य चल रहा है जो 15 सितंबर तक आजाद नगर विकासखंड में पूर्ण करने का लक्ष्य है! प्रतिदिन नवीन ग्राम सभा गठन का कार्य हो रहा है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!