Homeझाबुआरायपुरियाराखियों से सज गया बाजार, बहनों ने शुरू की खरीदारी

राखियों से सज गया बाजार, बहनों ने शुरू की खरीदारी

परिवेश पटेल रायपुरिया

रक्षाबंधन का त्योहार करीब है। इस उपलक्ष्य में पहले से ही बाजारों में चहल पहल दिखने लगी है। विभिन्न प्रकार की नई डिजाइन की राखियों से बाजार सज चुके हैं। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। रुद्राक्ष, मोरपंख, ओम, गणेश, कपल और चांदी की आकर्षक राखियों की बिक्री अधिक हो रही है। जिन बहनों के भाई दूरदराज के क्षेत्र में रह रहे हैं। उनके लिए बहनें डाक और कोरियर के माध्यम से राखियां पैक करवा कर भेज रहीं हैं। भाई समेत बहनें अपनी भाभियों के लिए भी सुंदर राखियां खरीद रहीं हैं।

शहर के सभी बाजारों में नए-नए डिजाइन की राखियों से राखियां सज चुकी हैं। बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के धागे और स्टोन के साथ हर भगवान की मूर्ति वाली राखी उपलब्ध है। बच्चों के लिए लाइट, कार्टून वाली, छोटा भीम, स्पाइडरमैन, कैप्टन अमेरिका, यूनिकॉर्न, पिकाचू, बालकृष्णा, बाल हनुमान जैसे 15 से 80 डिजाइन राखियों के हैं।

खरीदारी कुछ दिन पहले ही हो जाती है। क्योंकि इसे राखी से पहले लोग अपने घरों में लगाते हैं। राखी के दिन इसकी पूजा करने के बाद ही अपने भाइयों को राखी बांधी जाती है। इसके साथ ही रोली चावल थाली के भी कई डिजाइन दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनमें चंदन और चावल भी रखे हैं। इसे राखी थाली भी कहा जाता है। विभिन्न प्रकार के फूल और मोर पंख से सजी यह थाली बहनों की पहली पसंद बनी है।

हर साल नए डिजाइन के राखियों का इंतजार करती हूं। इस बार मेरे परिचित व्यक्ति की दुकान पर राखी के कई नए डिजाइन आए हैं। मुझे कपल राखी की डिजाइन बहुत पसंद आए हैं। मैंने अपने भाई के लिए इविल आई राखी भी खरीदी है। – मनीषा भुरिया

हमारी दुकान पर हर कीमत की राखियां उपलब्ध हैं। हम राखियों की बिक्री ऑनलाइन भी कर रहे हैं। हमारी राखियां लोगों को काफी पसंद हैं। दिव्यराज पाटीदार, दुकानदार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!