Homeझाबुआकल्याणपुराकल्याणपुरा में ज्वेलर्स की दुकान लूटने वाले तीन बदमाशो को किया गिरफ्तार

कल्याणपुरा में ज्वेलर्स की दुकान लूटने वाले तीन बदमाशो को किया गिरफ्तार

कल्याणपुरा – 14 अगस्त की शाम 07:00 बजे फरियादी भारत राठौर अपनी ज्वैलर्स (जे. की आर) की दुकान को बन्द कर अपने घर चले गये। रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम को फरियादी भारत राठौर की जौलर्स की दुकान का ताला टूटा हुआ दिखा।जिस पर फरियादी भारत राठौर को तकात सूचना देकर बुलाया। दुकान का ताला टूटा हुआ था व अंदर जाकर देखा तो पुरी दुकान

अस्त-व्यस्त थी। काउण्टर पर डिब्बे बिखरे हुये पड़े थे। अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान में रखे सोना-चांदी की रकम व जेवरात व नगदी 1.28,000/-रू. कुल मधुका किमती 4,78,000/-रु. का चुराकर ले गए गये। जिस पर थाना कल्याणपुरा में नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कल्याणपुरा में ज्वैलर्स की दुकान में हुई उक्त नकबजनी की वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलात कुर्वे, एसडीओपी पेटलावद सौरभ तोमर व उप पुलिस अधीक्षक कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गिरिश कुमार जेजुरकर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन किया जाकर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की जिम्मेदारी दी गई।

जिस पर पुलिस टीमों द्वारा ज्वैलर्स की दुकान्, कल्याणपुरा कस्बे, भगौर, झाबुआ, पिटोल, राजगढ़, कतवारा, लिमही में जाकर सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये। साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबीरों को लगाया गया। प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की पहचान हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 किलो चांदी के आभूषण कुल किमती 3,44,000/- रू. 30,000/- की नगदी व दो मोटर सायकल जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

 सुनीत पिता पार सिंह मावी उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटी फुट तलाब, बोरी अलीराजपुर, विजेन्द्र पिता नजरू मावी उम्र 19 वर्ष, निवासी प्राम अगेरा राणापुर,मोहन पिता धन्त्रा वाखला उम्र 30 वर्ष निवासी सील खोदरी, पारा।

दो आरोपी फरार है जिनका नाम कैलाश पिता पारिया भूरिया, निवासी बड़ी फुट तलाब अलीराजपुर, कमलेश पिता दल सिह अमलिपार, निवासी बड़ी फुट तलाब अलीराजपुर

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय कार्य थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भपसिंह भूरिया, उनि अशोक बघेल, उनि खेमसिंह चौहान, सउनि जितेन्द्र सांकता, सउनि प्रेमचन्द्र आर. चन्द्रभान् प्रआर. बसुभूरिया, आर 30 गमतु, 100 मुकेश, आर. रतन्, आर. 98 मंगलेश, आर. मनोहर, प्रआर. 93 रेवसिंह, प्रआर 138 नरवेसिंह, आर. 147 रविन्द्र, आर. 427 राजेन्द्र, आर. 336 राहुल, 462 भुरसिंह, 362 सुनिल, एवं आर. महेश प्रजापति, आर. संदीप बघेल, राकेश, सुरेश, प्रमोद का योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!