Homeअलीराजपुरजयस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष...

जयस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त दिनेश निनामा प्रदेश उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र अजनार कार्यकारी अध्यक्ष एवं सारिंग बामनिया महासचिव हुए मनोनीत

वॉइस ऑफ झाबुआ

आलीराजपुर:- भारत आदिवासी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी के मार्गदर्शन में एवं मध्यप्रदेश बीएपी कमेटी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के विभिन्न पदों की नियुक्ति के लिए भोपाल में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सहित विभिन्न जिले के जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई हैं।जिसमें आलीराजपुर जिले से दिनेश निनामा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष,धर्मेंद्र अजनार को कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं सारिंग बामनिया को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र असलकर, सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार, प्रदेश अध्यक्ष केसु निनामा, प्रदेश महासचिव बालू सिंह गामड़ ने नियुक्त पत्र प्रदान किया है।भारत आदिवासी पार्टी का जिले में विस्तार होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कार्यक्रताओं ने सहर्ष व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!