जोबट खट्टाली क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों ने बाहरी लोगो की खोज शुरू कर दी है गावो में आने वालों की ।
दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,,आज दोपहर से सोशल मीडिया ग्रुप में जोबट तहसील ओर उदयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम टोकरिया झिरन में कोई व्यक्ति जेसीबी मशीन से जंगलों के बीच खुदाई करते हुवे ओर छोटे बच्चे के साथ जमीन पर टेप से चुने की लाइन डालकर उसकी खुदाई करते हुवे फोटो वीडियो वायरल हो रहे है

और कई आदिवासी ग्रुपों में इसको लेकर चर्चा जोरो पर है कि इस क्षेत्र में खनिज निकलने के लिए आज से खुदाई का काम शुरू हो गया जिससे आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी ग्रामीण दहसत में है और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी से रात्रि में गस्त करने का लोगो में आपस में सहमति दे रहे है ।।

ओर सूत्रो के हवाले से जोबट ओर खट्टाली के ग्रामीणों ने आज से ही बाहरी लोगो पर नजर रख आसपास कोई अनजाना बाहरी व्यक्ति दिखे तो उसकी पूरी जानकारी जुटाने का निर्णय लेने का निर्णय लिया है ।।आज से कुछ माह पूर्व भी जोबट क्षेत्र में कुछ अनजान लोगो ने प्रवेश किया था और उनके साथ मारपीट हो चुकी है आम लोग सावधान रखे बिना किसी काम के इन क्षेत्रों में ना घुसे आदिवासी ग्रामीण काफी आक्रोशित है और बाहरी लोगो के साथ कुछ भी कर सकते है ।
इस फोटो वीडियो के साथ एक जिला कलेक्टर कार्यालय का पत्र भी वायरल हो रहा है लेकिन वॉइस ऑफ झाबुआ के विशेष सूत्रो से ज्ञात हुवा है कि इस खनिज खुदाई को प्रशासन पानी की टंकी के निर्माण की खुदाई का नाम दे रहे है जिससे आदिवासी ग्रामीणों का आक्रोश ना भड़के और जल्दी जल्दी काम शुरू किया जा सके जिसको बाद में रोकना आदिवासी ग्रामीणों के लिए भी मुमकिन ना हो ।