रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————–
पेटलावद। गोपालपूरा में बाइक व बुलेरो जीप की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत प्राप्त जानकारी अनुसार, पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला गांव गोपालपुरा में एक बाइक व बोलेरो जीप की टक्कर हो गई। टक्कर में घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को लेकर मौके पर 108 एम्बुलेंस से ईएमटी रुमाल मेडा एवं पायलट मुकेश मेडा पहुंचे जिन्होंने शव को पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार मृतक बाइक सवार युवक ग्राम चारणपुरा का रहने वाला है, जिसका नाम ईश्वर ताड़ बताया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है, जिस पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।