वॉइस 🎙️ऑफ झाबुआ दीपक चौहान——-
भामल -थांदला तहसील की ग्राम पंचायत भामल की माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालने के पश्चात एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी

एवम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सरपंच महोदया श्रीमती ममता चरपोटा उप सरपंच राजू डांगी पूर्व सरपंच भेरूलाल चौहान बालू वसुनिया वार्ड पंच सुरेश चरपोटा पेसा एक्ट के अध्यक्ष मुन्ना कटारा एवम अन्य द्वारा बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामनाएं देते हुए प्रेरणादाई भाषण के माध्यम से प्रेरित किया मंच का संचालन हाई स्कूल शाला प्रभारी मकनसिंह निनामा के द्वारा किया गया ओर अंततः प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर इनाम वितरित किए गए और कार्यक्रम के समापन के पश्चात बच्चों को प्रसादी वितरण की गई