मनीष अरोडा
अलीराजपुर। अलिराजपुर शहर मे राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ की जयंती क्षत्रिय राठौर समाज ने धूमधाम से मनाई।चल समारोह में बैंड बाजे की धुन पर समाज की महिला पुरुष नर्त्य करते चल रहे थे ढोल तासे ओर बैंड बाजे की धुन और देश भक्ति गीतों ने चल समारोह को अत्यधिक रोचक बना दिया।

जानकारी देते हुए राठौड समाज अध्यक्ष महेंद्र टवली ने बताया राठौड़ समाज के शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 13 अगस्त को 386 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राठौड समाज अलीराजपुर द्वारा भव्य आयोजन किया गया है।

चल समारोह कार्यक्रम में महिलाएं ग्रीन चटनी कलर की साड़ी, बालिकाएं चुनरी प्रिंट लाल रंग के लेगी कुर्ता और पुरुष सफेद कलर के कुर्ता पजामा के ड्रेस कोड में रहें भव्य चल समारोह दोपहर 3 बजे से बाहरपुरा राठौड़ समाज धर्मशाला से प्रारंभ हुआ जो नगर के झंडा चौक, एमजी रोड, नीमचोक, रणछोड़राय मार्ग, तिलक मार्ग, बस स्टैंड से होते हुए सोरवा रोड स्थित मां वाटिका गार्डन पर चल समारोह का समापन हुआ।

सायं 6 बजे से अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ। शाम 6:30 बजे से अतिथियों के द्वारा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।महिला मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया।वीर दुर्गादास उत्सव समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल राठौड ने जानकारी देते हुए बताया, राष्ट्रवीर शिरोमणि दुर्गादास जयंती के कार्यक्रम में अलीराजपुर समाज के समस्त राठौर समाज पंच,दुर्गादास उत्सव समिति,राठौर महिला मंडल, राठौड़ युवा मंच सहित समाज के सभी महिला पुरुष व युवाओं में उत्साह का माहौल था और कार्यक्रम को सफल बनाया।