रिपोर्टर-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद। मंगलवार को पेटलावद में प्रशासन के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना मौजूद रही। जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। वही ट्रेक्टर पर सवार होकर तिरंगा लहराया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र चौहान, पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर, तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल नगर परिषद सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। हर घर तिरंगा इस अभियान के तहत झाबुआ जिले में अलग-अलग स्थानो पर कई आयोजन किया जा रहे हैं, जिस क्रम में आज पेटलावद में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी से प्रारंभ हुई।

जिसमें 100 से अधिक ट्रैक्टर शामिल हुए। जिन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया था। वही आयोजन में पेटलावद के समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन से अपील की गई की सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए। तिरंगा यात्रा का पेटलावद में विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा भी तिरंगा यात्रा मैं सहभागिता की गई। तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।