Homeधारसरदारपुरसामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणो को मिलेगी सुविधा - विधायक प्रताप...

सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणो को मिलेगी सुविधा – विधायक प्रताप ग्रेवाल ग्राम फुलकीपाडा खुर्द मे 25 लाख के सामुदायिक भवन की विधायक ग्रेवाल ने रखी नीव

सरदारपुर: – विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विधानसभा क्षेत्र मे निरंतर विकास कार्यो की सौगात दी जा रही है इसी कडी मे मंगलवार को ग्राम पंचायत देदला के ग्राम फुलकीपाडा खुर्द मे 25 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सामुदायिक भवन का भुमिपूजन किया गया। ग्राम फुलकीपाडा खुर्द मे विगत कई समय से ग्रामीणो द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिसे विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पूरा किया गया है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणो को सामाजिक, मांगलिक सहित अन्य कार्यक्रमो मे सुविधा मिलेगी। इस दौरान सरपंच प्रतापसिंह जामनिया, उपसरपंच मुन्नालाल ताड, सैक्टर अध्यक्ष सरदार डामर, पूर्व जनपद प्रतिनिधी जुवानसिंह जामनिया, तोलाराम ताड, जुवानसिंह ताड, करन मुनिया, गजु मुनिया, रामा मुनिया, मांगु मुनिया, सरदार मुनिया, रतन मुनिया, भुरालाल मेडा, मयाराम जामनिया, दयाराम मुनिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!