दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर ,,आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुए विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल द्वारा ज़िला पुलिस बल अलीराजपुर से अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हों रहे उपनिरीक्षक श्री बृजलाल भूरिया, सउनी श्री नंदलाल बघेल, प्रधानआरक्षक श्री उदयसिंह डौडवा को फूलमाला एवम् शाल् श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों के परिवारो सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।