रिंगनोद:- (योगेश गवरी) श्रावण मास के दूसरे सोमवार को रिंगनोद नगर के तेजाजी चौक से मातृशक्ति द्वारा अति प्राचीन बाबा झिनेश्वर धाम पहुंचकर बाबा को जल अर्पण किया और बाबा के दर्शन किए इसके बाद वहां से कांवड लेकर मातृशक्ति रिंगनोद नगर के अति प्राचीन बाबा मनकानेश्वर महादेव घाट मंदिर पहुंचकर बाबा को जल अर्पण कर बाबा के दर्शन पूजन किया और उसके बाद बाबा मनकानेश्वर की आरती उतारी गई और इसके बाद महाप्रसादी बाटी गई