कट्ठीवाडा/ संपत धाकड़
कट्ठीवाडा बैठक में “विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति” का गठन किया गया है जिसमें सर्वसहमती से समिति अध्यक्ष श्री प्रवीण चौहान भूरियाअम्बा, उपाध्यक्ष श्री पार सिंह बारिया कट्ठीवाड़ा, उपाध्यक्ष श्री अशोक बारिया कवछा, श्रीमती गायत्री तोमर बड़ाखेड़ा को बनाया गया ।
सभी उपस्थित समाजजन ने विश्व आदिवासी दिवस को पारंपरिक रूप से प्रतिवर्ष अनुसार मनाने का निर्णय लिया ह।
आदिवासी आयोजन में DJ और धारदार हथियार,बंदूक आदि लाने को प्रतिबंधित किया गया है, सिर्फ पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे ढोल, मांडल, ढोलिए-सणीए के साथ मनाने का निर्णय लिया गया ।

बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन हेतु अलग अलग समितियों का गठन कर दायित्व दिए गए ।
बैठक आदिवासी समाज संगठन कट्ठीवाड़ा के सुचारू रूप संचालित करने के लिए एक 11सदस्य बायलॉज(नियम बनाने) निर्माण समिति का गठन भी किया!
बायलॉज निर्माण समिति अपने सुझाव विश्व आदिवासी के आयोजन के पश्चात होने वाली बैठक में रखेंगे।
बैठक में समाज से अपील की गई है कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस में सभी समाजजन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ही आएं।