दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 के थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर में घटित *चिन्हित/बलात्कार के प्रकरण में 01 आरोपी को माननीय अपर सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास के दंड से दंडित किया गया
घटना का विवरण – घटना दिनांक 16.01.2023 को पीड़िता के साथ आरोपी ने बलात्कार किया था।फरियादी दरियावसिंह पिता धुलिया उम्र 38 साल निवासी कालियावाव मावड़ा फलिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र.16/2023 धारा 363 भादवि बड़ाने धारा 366,376(2)एन,376(2)आई,344,506,7/8,3/4, 5एल/6 पास्को एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
दौराने विवेचना के आरोपी सुरेश उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया तथा आरोपी सुरेश उर्फ राहुल के विरूद्ध उनि. मुकेश यादव थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर के द्वारा विवेचना पूर्ण कर चालान क्र. 34/24.02.2023 का कता कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय अपर सत्र न्यायालय मे प्रकरण क्रमांक 09/2023 मे दर्ज होकर विचारणीय रहा ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर के आदेश के पालन मे प्रकरण को चिन्हित श्रैणी मे लिया जाकर प्रकरण के गवाह व सबूत पर निरी.श्री गोपाल परमार हमराह आर.क्र.100 भारत,आर.क्र.360 सुनिल द्वारा गवाहो पर नियंत्रण कर अभियोजन पक्ष मे साक्ष्य करवाने से माननीय अपर सत्र न्यायालय जोबट द्धारा आरोपी सुरेश उर्फ राहुल पिता भगवान नाथ उम्र 32 साल निवासी वेनपुरी खुर्द थाना निम्बाड़ा जिला चितोड़गढ़ (राजस्थान) को दिनांक 24.07.2024 को आजीवन कारावास से दण्डित कर सजा का आदेश पारित किया गया।*