पियुष राठौड़ झकनावदा
झकनावदा – आज पेटलावद में *तहसील व्यापारी संघ* (काॅटन एवं ग्रैन) तहसील पेटलावद जिला झाबुआ मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई, जिसमें व्यापारी संघ द्वारा सर्व समिति से एवं पेटलावद तहसील व्यापारी संघ के अध्यक्ष महावीर कुमार भंडारी की अनुशंसा पर झकनावद के समाजसेवी ,व्यापारी श्रेणीक कुमार जसकरण जी कोठारी को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया ,

कोठारी के कोषाध्यक्ष बनने पर नगर के व्यापारियों और ईष्ट मित्रो द्वारा बधाई एवं शुभकामनाए के संदेश प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना करी । इस अवसर पर उपस्थित प्रकाश राठौड़, जितेन कुमार राठौर, प्रदीप बोराणा ,व्यापारी गण उपस्थित रहे