सुनिल डामर
आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के लिए सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मुख्य मंत्री डॉक्टर मोहन यादव को एक पत्र लिखा। पत्र मे बताया गया कि मध्य प्रदेश में सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में धार्मिक त्योहार एवं महापुरुषों की जयंती दिवस मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं।आदिवासी वर्ग के लिए जनसंख्या के अनुताप में धार्मिक त्यौहार एवं महापुरुषों की जयंती दिवस मनाने सार्वजनिकअवकाश घोषित नहीं किए गए हैं।

इसलिए आदिवासी वर्ग के लिए सबसे बड़ा त्योहार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए जाएं। ताकि आदिवासी समाज अपना त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके। और आदिवासी वर्ग की वर्षो की मांग पुरी हो जाए।