Homeझाबुआराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु झाबुआ...

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने पर्यावरण संरक्षण हेतु झाबुआ में शुरू की पौधारोपण मुहिम

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।

झाबुआ: पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने आज झाबुआ के न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों और स्थानीय बच्चों ने भाग लिया।

न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल के फादर सोनू वसुनिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.एल. फुल पगारे, प्रदेश उपाध्यक्ष पी.डी. रायपुरिया, जिला संयोजक जगदीश सिसोदिया, झाबुआ तहसील अध्यक्ष बापू सिंह कटारा, उपाध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार, महिला इकाई से संभाग अध्यक्ष अनु भाबर, लीगल एडवाइजर इंदौर जिला संगीता भाबोर, झाबुआ जिला उपाध्यक्ष चंपा सिंगोड, झाबुआ तहसील अध्यक्ष शकुंतला राठौर, जिला सचिव सनोफर कुरैशी और कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक बलसोरा उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित टीम के पदाधिकारियों ने फादर सोनू वसुनिया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए इन पौधों की देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम.एल. फुल पगारे ने कहा, “पेड़ लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण है उसकी बच्चों की तरह देखभाल करना। हमें इन पौधों को बड़े होकर फल-फूलने के लिए आवश्यक संसाधन और सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। पौधों की सही देखभाल से ही हम पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक उद्देश्य पूरा कर सकते हैं।”

कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक बलसोरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ और वरिष्ठ नेतृत्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रविंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। फादर सोनू वसुनिया ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

यह पौधारोपण मुहिम इस वर्षा काल में जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यापक रूप से फैल सके। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग

[संपर्क विवरण]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!