संवाददाता-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद । अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करडावद में एक निजी स्कूल बस बेकाबू होकर पानी पूरी की दुकान में जा घुसी। उक्त बस पेटलावद से स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस के चालक की अचानक तबियत बिगड़ी जिससे बस पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और बस बेकाबू होकर पानी पुरी की दुकान में जा घुसी। हालांकि गनीमत यह रही की बस में मौजूद बच्चे सुरक्षित है। वही बस चालक को सिविल हॉस्पिटल अन्य वाहन की मदद से ले जाया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।