वॉइस ऑफ़ झाबुआ-
———————————-
झाबुआ। पंच सरपंच जनपद विधायक सांसद से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में है उसके बावजूद झाबुआ जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा आखिर क्यों आज भी कई ग्राम पंचायत और ग्रामीण क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

ऐसा ही मामला थांदला जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायत परवाड़ा के कूड़ा फलिया में देखने को मिला जहां पर आने जाने वाला मुख्य मार्ग इन दोनों बारिश के चलते तालाबनुमा दिखाई देने लगा है लोगों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ईश्वर जिम्मेदार पंचायत के कर्ताधर्ताओं का कतई ध्यान नहीं है जबकि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के हाल बेहाल बने हुए हैं ना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं और ना ही सड़के अच्छी है।