Homeधारसरदारपुरगौवंश के क्रूरतापूर्वक एवं अवैध परिवहन पर राजगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही...

गौवंश के क्रूरतापूर्वक एवं अवैध परिवहन पर राजगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही तीन चारपहिया वाहन सहित 17 मवेशी जप्त किए गए

सरदारपुर:- पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर एवं एसडीओपी सरदारपुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजगढ़ एवं थाना राजगढ़ की टीम द्वारा रविवार हाट बाजार के दिन पशुओं के क्रूरतापूर्वक एवं अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध उनके वाहन जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

विवरण

1.अपराध क्रमांक 254/2024 दिनांक 23/06/2024

धारा – 11(घ) पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960

आरोपी – महेश पिता भीमा कटारा जाति भील उम्र 27 साल निवासी झावलिया थाना रायपुरिया जिला झाबुआ(म.प्र.)

जप्त – चालक महैश से वाहन क्रमांक MP 09 GF 4767 किमती 7,00,000/-रुपये व सात नग गौ-वंश (बैल/बछडे) किमती 1,10,000/-रुपये के विधिवत् समय 08.00 बजे जप्त किये गये ।

2.अपराध क्रमांक – 255/2024 दिनांक 23/06/2024 के 11.19 बजे

धारा – 11(घ) पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960

आरोपी – दरियावसिंह पिता सलिया डामोर जाति भील उम्र 35 वर्ष निवासी भाण्डाखेडा तहसील राणापुर जिला झाबुआ(म.प्र.)

जप्त – आऱोपी चालक दरियावसिह से वाहन क्रमांक MP 11 G2146 किमती 7,00,000/-रुपये व पांच नग गौ-वंश (बैल/बछडे) किमती 71,000/-रुपये के विधिवत् समय 08.10 बजे जप्त किये गये ।

3.अपराध क्रमांक 256/2024 दिनांक 23/06/2024

धारा – 11(घ) पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960

आरोपी – शंकर पिता ऊंकार मोरी जाति भिलाला उम्र 39 साल निवासी गरडी थाना कुक्षी जिला धार

जप्त – आऱोपी चालक शंकर से द्वारा वाहन क्रमांक MP 45 G 1151 किमती 4,00000/-रुपये व पांच नग गौ-वंश (बैल) किमती 1,27000/-रुपये के विधिवत् समय 10.30 बजे जप्त किये गये ।

कुल 17 नग मवेशी किमती 3,08,000 एवं तीन पीकअप वाहन किमती – 18,00,000

जिले में लगातार गौवंश के क्रूरतापूर्वक एवं अवैध परिवहन कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!