Homeझाबुआकल्याणपुराकल्याणपुरा पुलिस द्वारा डकैती की योजना बना रहै आरोपीयो को किया गिरफ्तार...

कल्याणपुरा पुलिस द्वारा डकैती की योजना बना रहै आरोपीयो को किया गिरफ्तार    अंतरवेलिया पेट्रोल पम्प को लुट – डकैती की योजना बना रहै थे आरोपी ।

कल्याणपुरा पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा बढ रही चौरी- लुट कि घटना पर अंकुश लाने हेतु निर्देश दिये थे, जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे मुखबीर कि सुचना से थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतरवलिया कि संयुक्त टीम व्दारा कार्यवाही करते हुये पेट्रोल पम्प को लुटने कि योजना बना रहै आरोपीयो मे से दो आरोपीयो को घेराबंदी कर पकडा । 

               इसी अनुक्रम मे दिनांक 21.02.2024 कि रात्री मे मुखबीर कि सुचना प्राप्त हुई की ग्राम अंतरवेलिया मे आश्रम घाटी कि झाडीयो मे 5-6 व्यक्ति लुट-डकैती कि योजना बना रहै । सुचना विश्वसनीय होने से उनि. खेमसिह चौहान व चौकी प्रभारी अंतरवेलिया सउनि. मुकेश वर्मा व्दारा मुखबीर के बताये स्थान पर दो टीम बना कर पहुचे । जहाँ उक्त व्यक्तियो ग्राम अंतरवेलिया पेट्रोल पम्प लुटने कि योजना कि बाते सुनी । जिन्हे घेराबंदी कर दबिश देकर पकडा जिसमे दो व्यक्ति पकडाये अन्य 4 व्यक्ति अधेरे का फायदा उठा कर भागने मे सफल हो गये । पकडाये व्यक्तियो कि तलाशी करते एक देशी 12 बोर कट्टा दो कारतुस तथा एक व्यक्ति से लोहे का धारिया तथा घटना स्थल से 3 बियर माउन्ट, 6 बियर खाली, 3 R.S. के क्वाटर, 6 डिस्पोजल, 10 बिडी, 100 चने तथा तीन मोटर सायकल जप्त कि गई । उक्त आरोपी के नाम पते पुछते (1) राकेश पिता अनसिह मचार निवासी नागनखेडी चौकी पिटोल थाना झाबुआ, (2) पप्पु उर्फ रामेश्वर पिता केहजी मचार निवासी गवसर थाना राणापुर का बताया जिन्हे गिरफ्तार कर चौकी अंतरवेलिया लाये । जिनके विरुध्द अपराध क्र. 279/2024 धारा 399, 402 भादवि एंव 25(1), 27, 25(2) आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया । शेष आरोपीयो (1) अनिल पिता रमेश वसुनिया निवासी छालकिया (2) काला उर्फ कालु पिता नानका हटिला निवासी कुशलपुरा (3) अरविन्द्र पिता जामु मचार निवासी नागनखेडी (4) राजेश पिता मंगलिया बबेरिया निवासी कालाखुँट कि तलाश जारी है ।

सराहनीय योगदानः- उनि. खेमसिह चौहान सउनि. मुकेश वर्मा, सउनि. रमेश निनामा, सउनि. प्रेमचंद परमार, प्रआर. नारजी , आर. नारायण, आर. हिरा मोर्य, आर. संतोष जामोद, आर. राहुल मुझाल्दा, आर. मनीराम, आर. राजेन्द्र मुवेल, आर. रविन्द्र बरडे, आर. सुरेन्द्र बघेल सायबर सैल प्रभारी निरी. दिनेश रावत, आर. संदीप, आर. महेश, आर. सुरेश, आर. राकेश का सराहनीय योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!