परिवेश पटेल रायपुरिया
नवनिर्वाचित सांसद रतलाम झाबुआ अनीता नागर सिंह चौहान का प्रथम बार गांव में आगमन होने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया झाबुआ चौराहे पर आतिशबाजी, ढोल ढमाके के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया एवं जिलाध्यक्ष भानुभुरिया नेतृत्व में सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया साथ ही उन्हें सभी ने बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरण की गई प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया वन मंत्री नागर सिंह चौहान का भी स्वागत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया ने किया सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का प्रचंड विजय दिलाने पर आभार व्यक्त किया और कहा यह आप सभी की मेहनत है एवं मतदाताओं के आशीर्वाद से मुझे विजय मिली है इस क्षेत्र में विकास की कमी कभी भी नहीं आने दूंगी सांसद के साथ जिला अध्यक्ष भानु भुरिया, महेन्द्रप्रतापसिहं राठौरऩ,न्दकिशोर पाटीदार,पूर्व मण्डी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार आदि कार्यकर्ता भी थे जैसे जैसे उनका काफिला आगे बढ़ता गया वैसे वैसे स्वागत का दौर चलता रहा।