सुरेश परिहार।
झाबुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक, सेवा भारती द्वारा ग्राम घोसलिया में चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के पालक श्रीबाबुसिंह हाड़ा जी का अब से कुछ देर पहले शहर के राजगढ़ नाके के समीप एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया, जानकारी के अनुसार श्री हाडा के दो पहिया वाहन की एक ट्राले से पीछे से टक्कर हो गई थी, जिसमें हाडा गंभीर रूप से घायल हो गए थे एवं घटनास्थल से अस्पताल ले जाते समय ही हाडा में दम तोड़ दिया, श्री बाबू सिंह हाडा , सेवा भारती के प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख बलवंत हाडा के पिताजी थे।