Homeझाबुआपेटलावदग्रामीणों के साथ मारपीट पर उतारू हुआ धोलिखाली का सरपंच पति धूलसिंह.......

ग्रामीणों के साथ मारपीट पर उतारू हुआ धोलिखाली का सरपंच पति धूलसिंह…. अवैध काम रुकवाने पहुचे ग्रामीणों को पीटा…. मामला पंहुचा पेटलावद ..!! 

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

———————————

पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धोलिखाली में इन दिनों सरपंच पति की दादागिरी से लोग परेशान हो चुके हैं। यंहा सरपंच पति अपनी दबंगई से अवैध निर्माण कार्य करवा रहा है और अगर कोई इस बात का विरोध करें तो उसके साथ मारपीट पर उतारू होकर विवाद कर रहा है। जिससे पंचायत में आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

सरपंच पति धुलसिंग की दबंगई से परेशान होकर ग्राम पंचायत धोलीखाली के कई ग्रामीणों ने पेटलावद पहुंचकर एसडीएम एवं जनपद सीईओ के नाम एक आवेदन सौपा है। जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत धोलिखाली में रात्रि में एक तालाब मे जेसीबी से अवैध रूप से कार्य किया जा रहा था, जिसे रुकवाने हेतु जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सरपंच पति व अन्य के द्वारा ग्रामीण डूंगर सिंह के साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत झकनावदा पुलिस चौकी पर भी की गई है। शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम एवं जनपद सीईओ से मांग की है कि मामले में उक्त जेसीबी मशीन को जप्त करवाया जाए। वही तालाब में किए गए कार्य का भुगतान मनरेगा में नहीं किया जाए। एवं मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में इसी तरह आए दिन सरपंच पति की दबंगई देखने को मिल रही है। पंचायत स्तर से कोई ग्रामीणों के हित में कार्य नहीं किया जा रहा है। सरपंच पति और सचिव मिलकर अपनी मनमानी पूर्वक कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!