Homeधारसरदारपुरपुलिस थाना अमझेरा ने 72 घण्टे मे लूट के आरोपियो को किया...

पुलिस थाना अमझेरा ने 72 घण्टे मे लूट के आरोपियो को किया गिरफ्तार मोटर सायकल , मोबाईल व नगदी रुपये जप्त

सरदारपुर:- दिनांक 25 /5 /2024 को फरियादी सचिदानन्द पिता नारायण प्रसाद पाण्डे जाति ब्राह्मण उम्र 27 साल निवासी ग्राम महुगढ तहसील बहरी थाना कोतवाली जिला सीधी व उसका साथी जामिर कादरी पिता जलील कादरी निवासी नजीराबाद जिला सतना दोनों हाल मुकाम धार रोड, शनि मंदिर के सामने मनावर दोनो श्री राम फायनेंस मनावर मे काम करते है जो दिनांक 25-05-2024 को किस्त लेने मोटर सायकल होण्डा सीबी साइन क्र.MP53MJ5470 से ग्राम केली गये थे जो वापस मनावर जाने के लिए ग्राम केली से निकले करीबन 1.30 बजे दिन मे ग्राम केलीकला के पास आम रोड पर एक मोटर साईकल पर तीन व्यक्ति आये व उसके चालक ने हमारी मोटर साईकल का पीछा कर हमारी मोटर साईकल के आगे गाडी अडाकर रोक दिया और मोटर साईकल क्र.MP53MJ5470 व दो मोबाईल व दो पर्स व 3000/- रुपये नगदी छिन कर ले गये है ।
फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर अपराध क्रमांक 271/2024 दिनांक 25-05-2024 धारा 392 भादवि का दर्ज किया गया एंव प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार के आदेश से एक टीम गठित कि गई थी जिसने लगन व मेहनत से गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय करते हुवे दो संदिग्ध व्यक्ति 1.प्यारेलाल पिता निहालसिंह भँवर जाति भील उम्र 20 साल निवासी केलीकला 2.विजय पिता बुलुर भाभर जाति भील उम्र 23 साल निवासी खनीअम्बा को थाना लाकर सख्ती से पुछताछ करने पर जिन्होने जुर्म करना स्वीकार किया तथा जिनसे छिपाकर रखे मोटर साईकल क्र.MP53MJ5470 व मोबाईल व नगदी रुपये जंगल व घर से जप्त किये गये है । पुलिस अधीक्षक जिला धार मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी. आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि जयपाल बिल्लौरे , कार्य.सउनि.रामसिंह मुनिया, सउनि गणपत सिंह चौहान, आर.565 रामगोपाल बैरागी, आर.550 राहुल मण्डलोई , आर.539 प्रवीण गौरे आरोपीयो को गिरफ्तार करने एंव माल मश्रुका जप्त करने सराहनीय भुमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम –

1. प्यारेलाल पिता निहालसिंह भँवर जाति भील उम्र 20 साल निवासी केलीकला
2. विजय पिता बुलुर भाभर जाति भील उम्र 23 साल निवासी खनीअम्बा

जप्त मश्रुका –

1.मोटर साईकल होण्डा सी.बी.शाईन क्रमांक .MP53MJ5470
2.मोबाईल व नगदी रुपये कुल मश्रुका किमती 170000/- रुपये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!