वीरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़
जोबट क्षेत्र में लगातार चोरी ,लूट, मारपीट के मामले बढ़ते ही जा रहे पुलिस भी बड़ते अपराधो पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते हैं। कुछ दिन पहले दिनांक 24–05–2024 को सोनी मोहल्ले में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े कुछ बदमाशो ने बंदूक और अन्य हथियारों से हमला कर बड़ी लूट को अंजाम दिया था

जिसको लेकर पूरे जिले में जनआक्रोश देखने को मिला है लेकिन पुलिस लुटेरों का अब तक कोई पता नहीं लगा पाई है लगातार बड़ते अपराधो को लेकर आज भीलसेना संगठन ने जोबट एसडीएम को ज्ञापन दिया है ज्ञापन में भीलसेना ने मांग की है कि यदि अपराधी त्वरित रूप से पकड़ें नहीं जाते है और उपरोक्त गतिविधीयों,लापरवाहीयों और अपराधों पर यदि रोक नहीं लगाई जाती है तो भील सेना संगठन द्वारा पुरजोर आंदोलन किया जायेंगा, जिसमें होने वाली किसी प्रकार की गतिविधीयों के लिये प्रशासन ही पुर्णरूप से जवाबदार रहेगा । इस दौरान राजेश भूरिया , आईटी सेल प्रदीप मेहडा , युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश मेहडा , इंदर सिंह डावर , विनय बामनिया, सुनील मंत्री, लॉगिन डावर ,सुरेश अजनार, अनिल भूरिया ,बिरम सिंह भूरिया, रेलसिंह बामनिया, राजू भूरिया, अनिल भूरिया ,बायसिंह सिंगाड़, वेस्ता सिंगाड़, आदि उपस्थित थे ।